बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बदमाशों ने मां और उसके दो साल के मासूम बेटे को मार दी गोली, भूमि विवाद को बताया जा रहा है कारण

बदमाशों ने मां और उसके दो साल के मासूम बेटे को मार दी गोली, भूमि विवाद को बताया जा रहा है कारण

NALANDA : दीपनगर थाना अंतर्गत बिजवनपर गांव में देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर मां और दो साल के मासमू बेटे को गोली मार दी। घटना को अंजाम दे बदमाश फरार हो गया। जख्मी अशोक यादव की 25 वर्षीया पत्नी शोभा देवी और दो साल के पुत्र चंदन कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। महिला के पैर और बच्चे के कमर में गोली लगी है। घटना के सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई।

जख्मी महिला ने बताया कि शिवशंकर का उनके चचेरे ससुर से भूमि-विवाद चल रहा था। बदमाश हरवे हथियार से लैस हो देर शाम आ गया और चचेरे ससुर को पकड़ गाली-गलौज करने लगा। गाली-गलौज के विरोध पर बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। शोर सुन वे बच्चे को गोद में ले छत पर गई। उसी दौरान उन्हें और बेटे को गोली लग गई। महिला के पैर और बच्चे के कमर में गोली लगी है। घटना के बाद बदमाश गांव से फरार हो गया।  थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि जख्मी से पूछताछ के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।



Suggested News