बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गर्भवती महिला को बदमाशों ने मारी गोली, छह माह पहले हुई थी शादी

गर्भवती महिला को बदमाशों ने मारी गोली, छह माह पहले हुई थी शादी

SIWAN : खबर सिवान जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र से है। जहां रसूलपुर में सोमवार की रात एक गर्भवती नवविवाहिता को अपराधियों ने गोली मार दी। सीने में गोली लगने उसकी हालत गंभीर बनी है। महिला दारौंदा थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी अरविंद राय की पत्‍नी पूजा देवी (23 वर्ष) है।


बताया जाता है कि पूजा देवी घर के कुछ ही दूरी पर शौच करने गई थी। घर लौटने के दौरान बदमाशों ने नवविवाहिता को गोली मार दी। महिला के सीने में गोली मारी गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों एवं ग्रामीणो के सहयोग से महिला को सिवान सदर अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पूजा की शादी इसी वर्ष फरवरी माह में हुई थी। महिला गर्भवती थी।

लूटपाट की कोशिश

 अब तक की सूचना के अनुसार हमलावर मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहा था, जिसका विरोध करने पर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। 


Suggested News