बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद है। एक बार फिर प्रशासन को चुनौती देते हुए बदमाशों ने खुलेआम गोलीबारी कर दी। गोलीबारी में सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा गांव के दो व्यक्ति घायल हो गये। जबकि तीसरे व्यक्ति को पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार जमीन विवाद की आड़ में दो लोगों ने गोलीबारी कर दी। 

जिसमें खबड़ा गांव के रहने वाले सुदर्शन ओझा एवं प्रियांशु कुमार को गोली लग गई है। जबकि 42 वर्षीय प्रभात कुमार को पिस्तौल के बट से मारकर घायल कर दिया गया है। घटना खबड़ा मंदिर के समीप विवाह भवन के पास की बताई जा रही है। इसमें सभी घायलों को इलाज के लिए मां जानकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

नगर डीएसपी राम नरेश पासवान के अनुसार आपसी विवाद में गोली चलने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि जिन्हें गोली लगी है। उनके होश में आने के बाद ही मामले की पूरी जांच की जाएगी और पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा। हालाँकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

मुजफ्फरपुर से गोविन्द की रिपोर्ट 


Suggested News