बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लखीसराय में मछली पकड़ने के विवाद में बदमाशाों ने युवक को मारी गोली, मौके पर ही मौत

लखीसराय में मछली पकड़ने के विवाद में बदमाशाों ने युवक को मारी गोली, मौके पर ही मौत

लखीसराय. बड़हिया थाना अंचल के बीरूपुर थाना क्षेत्र के पाली पंचायत के सीमांत सिंघिया रकसहर में मछली मारने को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने एक 35 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक व्यक्ति बीरूपुर थाना क्षेत्र के पाली निवासी साहो सहनी के 35 वर्षीय दिव्यांग पुत्र बब्लू सहनी है।

जानकारी के अनुसार लखीसराय, शेखपुरा, पटना क्षेत्र के सीमांत सिंघिया रकसहर स्थित हरूहर नदी के त्रिमुहानी गांव के लोग लखीसराय सीमा सिंघिया रकसहर में घुसकर मछली मार रहा था। इसी क्रम में बबलू सहनी अपने क्षेत्र में घुस कर मछली मारने पर मना किया तो गाली गलौज करने लगा व विरोध करने पर अंधाधुन गोलीबारी करने लगा। इस गोलीबारी की घटना में एक गोली बबलू साहनी के सीने पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। गोली लगने से मौत होने के बाद शव को त्रिमुहानी के लोग ले जाने का प्रयास करने लगा। ग्रामीणों के पहुंचने के बाद शव को छोड़ कर सभी भाग गए।

घटना की सूचना मिलते ही बीरूपुर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचकर घटनास्थल पर से शव को लेकर पाली लाया। पुलिस ने मौके पर से पुलिस ने 11 खोखा भी बरामद किया है। शव पाली आने के बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम में नहीं ले जाने का विरोध करने लगा। परिजनों की माँग है कि जब तक कोई वरीय पदाधिकारी नहीं आते है, तब शव नहीं जाएगा। परिजनों का कहना है कि 5 साल पूर्व बड़हिया सीओ व थानाध्यक्ष के द्वारा त्रिमुहानी व पानी सीमांत का बंटवारा कर दिया गया था। उसके वावजूद त्रिमुहानी के लोग ज़बरन पाली के सीमांत में घुस कर मछली मारता है। खबर लिखे जाने तक परिजनों का विरोध जारी है।

Suggested News