बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : किशोरी के साथ गैंगरेप के बाद बदमाशों ने की हत्या की कोशिश, पीड़िता की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

BIHAR NEWS : किशोरी के साथ गैंगरेप के बाद बदमाशों ने की हत्या की कोशिश, पीड़िता की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

BETTIAH : बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी से गांव के दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की पीड़िता आज सुबह घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान उसके गांव के ही दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। बाद में किशोरी को मरा जान दोनों युवक फरार हो गए हैं। 


सरेह में अर्धनग्न और मरणासन्न स्थिति में पड़ी लड़की को देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर परिजन उसे घर लाए और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस इलाज के लिए पीड़िता को जीएमसीएच में भर्ती कराया। वहीँ आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। पीड़िता की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

फिलहाल वह बोलने की स्थिति में नहीं है। हाथ से इशारा कर अपने साथ हुई दरिंदगी को बयां कर रही है। पुलिस अभी आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं कर रही है। परिजनों ने बताया कि लड़की सरेह में गई थी। बाद में गांव के लोगों ने सूचना दी थी कि लड़की सरेह में बेहोश पड़ी है। 

इस बावत मुफस्सिल थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लड़की का इलाज कराया जा रहा है। परिजन लड़की के साथ दुष्कर्म होने की बात बताए हैं। इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News