बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मेक्सिको की सुंदरी ने जीता मिस वर्ल्ड का ताज, भारत की अनुकृति ने किया निराश

मेक्सिको की सुंदरी ने जीता मिस वर्ल्ड का ताज, भारत की अनुकृति ने किया निराश

NEWS4NATION DESK : मिस वर्ल्ड 2018 का ताज मिस मेक्सिको के सिर सज गया है। भारत की ओर से अनुकृति वास ने इसमें हिस्सा लिया था लेकिन वह टॉप 12 में अपनी जगह नहीं बना सकीं। चीन के सान्या में चल रहा मिस वर्ल्ड 2018 कॉन्टेस्ट में शनिवार को मेक्सिको की वेनेसा पोन्स डे लियॉन को 68वें मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट का विनर चुना गया है। मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर ने उन्हें यह ताज पहनाया है। वहीं थाईलैंड की निकोलेन पिशापा को फर्स्ट रनरअप चुना गया है। 

मानुषी छिल्लर ने सौंपा ताज

अपना ताज सौंपते हुए भारतीय सुंदरी मानुषी छिल्लर ने अपनी यादें को साझा किया। भारत की ओर से इस प्रतियोगिता में तमिलनाडु की अनुकृति वास ने हिस्सा लिया था। अनुकृति टॉप 30 में शामिल हुई थीं, लेकिन इसके बाद वह टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं। मिस वर्ल्ड के ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर भी यह खबर शेयर की है। भारत के अलावा टॉप 30 में चिली, फ्रांस, बांग्लादेश, जापान, मलेशिया, मॉरिशस, मेक्सिको, नेपाल, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, थाइलैंड, युगांडा, अमेरिका, वेनेजुएला और वियतनाम शामिल है। 

बता दें कि साल 2017 में मानुषी ने मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर 17 साल का इंतजार खत्म किया था। उनसे पहले भारत की प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।

Suggested News