बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोकामा शेल्टर होम से गायब लड़कियां बरामद, एसआईटी को दरभंगा और मधुबनी में मिली सफलता

मोकामा शेल्टर होम से गायब लड़कियां बरामद, एसआईटी को दरभंगा और मधुबनी में मिली सफलता

PATNA : मोकामा नाजरथ शेल्टर होम से गायब लड़कियां लापता हो गईं। इनमें से पांच लड़कियों को पटना पुलिस ने बरामद कर लिया है। इनमें से ज्यादातर लड़कियां मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले की पीड़िता हैं। शुक्रवार रात नाजरथ शेल्टर होम से एक साथ सात लड़कियों के लापता होने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था। 

इस खबर के सामने आने के बाद एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में एसआईटी बनाकर लापता लड़कियों की तलाश कि जा रही थी। मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड सामने आने के बाद वहां रह रही जिन लड़कियों को दूसरे शेल्टर होम में शिफ़्ट किया गया था उनमें से कई नाजरथ शेल्टर होम में रखा गया था। जहाँ से शुक्रवार रात सात लड़कियां खिड़की की ग्रिल काटकर निकल गईं। हरकत में आई पुलिस ने स्निफर डॉग स्क्वायड की मदद से गायब लड़कियों की तलाश शुरू की। 

इस हाईप्रोफाइल मामले में अब जो बड़ी खबर सामने आई है उसके मुताबिक पटना पुलिस को दरभंगा और मधुबनी में छापेमारी के दौरान सफलता मिली है। पुलिस ने शेल्टर होम से गायब लड़कियों को बरामद कर लिया है और उन्हें वापस लाया जा रहा है। अब आगे इन लड़कियों से पूछताछ के बाद ही इस बात से पर्दा उठेगा कि आखिर वह किन हालातों में और कैसे नाजरथ शेल्टर होम से बाहर निकलीं?

Suggested News