बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में तालाब में मिला लापता किशोर का शव, परिजनों ने दोस्तों पर हत्या करने का लगाया आरोप

नालंदा में तालाब में मिला लापता किशोर का शव, परिजनों ने दोस्तों पर हत्या करने का लगाया आरोप

NALANDA : जिले के वेना थाना क्षेत्र के पैठना गांव से लापता किशोर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार को गांव के जलकुंभी भरे तालाब से किशोर की लाश बरामद की गई। मृतक के चेहरे पर गहरे जख्मों का निशान है। जिससे गोली मारकर हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। शव मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 


मृतक रामप्रवेश बिंद का 16 वर्षीय पुत्र जीतू कुमार बताया जा रहा है, जो दीवाली की रात से लापता हो गया था। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार की चीख पुकार गांव में गूंजने लगी। किशोर के दोस्तों पर परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। हालांकि, घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। चर्चा है की जुआ खेलने के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस जांचोपरांत मामला स्पष्ट होने की बात कह रही है। वहीँ शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्प्ताल लाया गया।

ग्रामीणों ने बताया की दीपावली की रात  किशोर लापता हो गया। परिवार उसकी तलाश कर रहा था। सुराग नहीं मिलने पर लापता की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी किशोर की तलाश कर रही थी। शाम में गांव के कुछ युवकों की नजर तालाब में उपलाई लाश पर गई। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के कुछ युवकों ने शव निकाला। तब उसकी पहचान जीतू के रूप में की गई। मृतक के चेहरे पर गहरे जख्मों का निशान है। जिससे परिजन गोली मारकर हत्या का आरोप उसके दोस्तों पर लगा रहे हैं।  

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया की मृतक के शरीर पर जख्मोंं का निशान है। जिससे हत्या होना प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजन युवक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News