बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रेमी संग टिक-टॉक करती दिखी लापता पत्नी, फिर थाने में हुआ कुछ ऐसा ड्रामा...

प्रेमी संग टिक-टॉक करती दिखी लापता पत्नी, फिर थाने में हुआ कुछ ऐसा ड्रामा...

NEWS4NATION DESK : एक महीने से लापता पत्नी की तलाश में  पति थाने और शहर-शहर का चक्कर लगा रहा था। इसी बीच सोशल साइट टिक-टॉक में उसे पत्नी एक गैर मर्द के साथ दिखी। जिसके बाद उसने इसका पता लगाया तो मालूम हुआ कि उसकी पत्नी झारखंड के झरिया में  है। 

पति उसकी तलाश करते हुए झरिया पहुंचा। झरिया थाना पुलिस ने महिला की तलाश कर उसे थाने ले आई। लेकिन थाने में पत्नी पति के साथ जाने के वजाय अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही। जिसके बाद पति हारकर पत्नी और अपने 4 साल के बच्चे को आशीर्वाद देकर लौट गया। 

घटनाक्रम के विषय में बताया गया है कि पश्चिम बंगाल के मेदनापुर स्थित घाटाल निवासी भागिरथ की पत्नी को सोशल मीडिया पर झारखंड के झरिया के एक सुशांत दत्ता नामक व्यक्ति से प्यार हो गया। प्यार इस कदर परवान चढ़ा अपने 4 साल के बच्चे को लेकर झरिया आकर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। 

इधर पत्नी और बच्चे के अचानक लापता हो जाने से पति भागिरत परेशान हो गया। उसने इस बावत थाने में रपट दर्ज कराई। 24 फरवरी 2020 से अपने पत्नी और बच्चे की तलाश में वह पश्चिम बंगाल के कई थानों में चक्कर लगा रहा था। 

तभी सोशल साइड में अपने पत्नी और प्रेमी को एक साथ टिक टॉक में देखा गया। देखते ही पति ने पहचान कर लिया। जिसके बाद वह शुक्रवार को झरिया थाना पहुंचा। लेकिन   थाने में पत्नी ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद वह पत्नी और बच्चे को आर्शीवाद देकर वापस लौट गया। 

Suggested News