बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मिशन 2019 : भाजपा का महासम्पर्क अभियान, जनता के बीच मोदी सरकार का बखान

 मिशन 2019 : भाजपा का महासम्पर्क अभियान, जनता के बीच मोदी सरकार का बखान

PATNA : भाजपा समय रहते सचेत हो रही है। वह समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के साथ संवाद कर रही है। रविवार को ही भाजपा के वरिष्ठ नेता सीपी ठाकुर ने दलित समुदाय के भ्रम को दूर करने की सलाह दी थी। वैसे तो पार्टी इस मसले पर पहले से होमवर्क कर रही थी लेकिन अब उसने इस पर अमल शुरू कर दिया है। बिहार भाजपा के नेता सोमवार को पटना में तयशुदा कार्यक्रम, महासम्पर्क अभियान पर निकले। महासम्पर्क अभियान का मकसद है, जन-जन तक मोदी सरकारी की उपलब्धियों को पहुंचाना।

MISSION-2019-BJPS-GENERAL-SECRETARYS-CAMPAIGN-MODI-GOVERNMENTS-MESSAGE-AMONG-THE-PEOP2.gif

महासम्पर्क अभियान की शुरुआत के लिए कदमकुआं स्थित हिंदी साहित्य सम्मेलन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद वहां के नजदीकी मुहल्लों में महासम्पर्क अभियान चलाया गया। हर तबके के लोगों से मिल भाजपा नेताओं ने मोदी सरकार के चार साल की उपलब्धियों को बताया। उन्होंने लोगों से 2019 में एक बार फिर नरेन्द्र मोदी की सरकार बनाने के लिए अभी से तैयार रहने को कहा। भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार ने समाज के गरीब और वंचित लोगों को स्वावलंबी बनाकर मुख्य धारा से जोड़ा है। बिहार में महासम्पर्क अभियान 11जून तक जिला, मंडल, पंचायत व बूथ स्तर पर चलाया जाना है।

MISSION-2019-BJPS-GENERAL-SECRETARYS-CAMPAIGN-MODI-GOVERNMENTS-MESSAGE-AMONG-THE-PEOP3.gif

इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय, कृषि मंत्री  प्रेम कुमार, स्वास्थ्य मंत्री  मंगल पाण्डेय, भाजपा के संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी व सह संगठनमहामंत्री शिवनारायण जी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री  विनोद नारायण झा, बिहार भाजपा उपाध्यक्ष  देवेश कुमार, प्रदेश मंत्री  प्रवीण कुमार तांती, भाजपा विधायकअरुण कुमार सिन्हा (सचेतक), नितिन नवीन, संजीव चौरसिया, बिहार भाजपा के प्रवक्ता संजय टाइगर, पटना महानगर भाजपा अध्यक्ष सीताराम पाण्डेय और मंडलभाजपा के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Suggested News