बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राम मंदिर के चंदे का दुरुपयोग अधर्म है, पाप है, आस्था का अपमान है : कांग्रेस

राम मंदिर के चंदे का दुरुपयोग अधर्म है, पाप है, आस्था का अपमान है : कांग्रेस

GAYA : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंग बाबू,, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष युगल किशोर सिंह, राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, जिला महासचिव दामोदर गोस्वामी, विद्या शर्मा, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, ओंकार नाथ सिंह, सुभाष चन्द्र, विनोद उपाध्याय, राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र मांझी, अरुण कुमार पासवान ने कहा की भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण के चंदे का दुरुपयोग अधर्म है, पाप है, आस्था का अपमान है, रामद्रोह है।

नेताओं ने कहा की भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु करोड़ों लोग स्वेच्छा से दिल खोल कर चंदा दे रहे है। जिसका हेराफेरी, दुरुपयोग, चोरी राम द्रोह है। जिस प्रकार राम मंदिर के लिए  निर्माण समिति ट्रस्ट के लोगो के द्वारा कुछ दिनों पहले जमीन खरीदी गई। उसमे करोड़ों का घपला एवं हेराफेरी, घंटो में जमीन के मूल्य में करोड़ों रुपए का अंतर आदि की बाते देश के सामने आने से भगवान श्रीराम पर आस्था रखने वाले लोग का अपमान हुआ है।

नेताओं ने कहा की इससे तो यह बात पूरी तरह चरितार्थ होता है कि देते है वो भगवान को  धोखा, इंसा को क्या छोड़ेंगेl उन्होंने कहा की जिस प्रकार राम मंदिर के निर्माण की बाते सामने आने के बाद लोगो के बीच अयोध्या में जमीन खरीदने की होड़ लगी हुई है जो आजकल अखबार की सुर्खियों में आ रहा है। नेताओं ने कहा की भगवान श्रीराम स्वयं न्याय है, सत्य है,उनके नाम पर धोखा अधर्म है। इसलिए चंदे के दुरुपयोग का जांच करा कर दूध का दूध, पानी का पानी करना चाहिए।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News