बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

‘छोटे सरकार’ का जलवा आज भी बरकरार, फरियादियों को रहती है अनंत से इंसाफ की उम्मीद

‘छोटे सरकार’ का जलवा आज भी बरकरार, फरियादियों को रहती है अनंत से इंसाफ की उम्मीद

PATNA : छोटे सरकार के रुप में जाने-जाने वाले मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह की दरबार पटना में आज भी सजती है। काफी तादाद में लोग अपनी समस्याएं लेकर छोटे सरकार की दरबार में हाजरी लगाते हैं। मोकामा के बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह का जलवा आज भी देखते बनता  है। अनंत के दरबार में सरकारी कर्मचारी से लेकर आम जनता तक अपनी फरियाद लेकर पहुंचती है। रविवार को भी मोकामा से काफी तादाद में लोग अपनी शिकायत लेकर अनंत सिंह के दरबार में पहुंचे। अनंत सिंह ने सबकी फरियाद सुनी और उनकी समस्याओं के निराकरण का भरोसा भी दिलाया। छोटे सरकार पहले फरियादियों को भोजन कराते हैं फिर उनकी समस्याएं सुनते हैं। आवभगत से गदगद फरियादियों ने जमकर छोटे सरकार के समर्थन में नारे भी लगाए।

मोकामा नगर परिषद से नाराज हैं कर्मी

अनंत सिंह के दरबार में मोकामा नगर परिषद  के कार्यप्रणाली से नाराज कर्मचारी भी काफी तादाद में पहुंचे थे। कर्मचारियों  की शिकायत है कि नगर परिषद में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उनका वेतन समय से नहीं मिल पाता है। अनंत सिंह भी मानते हैं कि नगर परिषद भ्रष्टाचार का अड्डा है। गरीबों का शोषण किया जा रहा है। 

नगर परिषद चेयरमैन और अफसर सब हैं चोर 

बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कहा कि मोकामा नगर परिषद के चेयरमैन और अफसर चोर हैं। पैसा खर्च कर चेयरमैन चुनाव जीतते हैं और जीतने के बाद पैसे की वसूली गरीबों से करते हैं। अफसर भी चोर हैं, वे भी वसूली में लगे रहते हैं। अनंत सिंह ने कहा कि वे इसकी शिकायत कई बार कर चुके हैं। चेयरमैन और अफसर मिलकर गरीब कर्मचारी का पैसा भी खा जाते हैं। समय से गरीब कर्मचारी का वेतन भी नहीं मिलता है।जनता का भी कोई काम नहीं होता है। सड़क निर्माण में भी धांधली हो रही है। पैसा बनाया जा रहा है। अनंत सिंह ने कहा कि वे इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे। 

एनजीओ सब चोर है

अनंत सिंह का गुस्सा एनजीओ पर भी उतरा। अनंत ने कहा कि सब एनजीओ चोर है। सब गड़बड़ी में लगा रहता है। मुजफ्फरपुर समेत कई जगहों पर एनजीओ ने गड़बड़ी की है। सरकार को एनजीओ को काम नहीं देनी चाहिए। 

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट...

Suggested News