बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधायक अनंत सिंह बाढ़ एसीजेएम कोर्ट में पेश, न्यायालय परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

विधायक अनंत सिंह बाढ़ एसीजेएम कोर्ट में पेश, न्यायालय परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

PATNA : प्रतिबंधित हथियार बरामदगी मामले में बेउर जेल में न्यायिक हिरासत के तहत बंद विधायक अनंत सिंह को आज बाढ़ के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान बाढ़ कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। 

पूरे कोर्ट परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल की तैनाती की गई थी। वहीं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधायक अनंत सिंह ने अदालती रिकॉर्ड पर अपनी उपस्थिति दर्ज की। कोर्ट ने पहले से आज पेशी की तारीख तय की थी। पेशी के बाद विधायक को पुनः न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।   

बता दें कि विधायक अनंत सिंह पर यूएपीए एक्ट, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम और आईपीसी (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

Suggested News