बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश से मिलेंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, सुनाएंगे अपने ऊपर हो रहे जुल्म की दास्तां

सीएम नीतीश से मिलेंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, सुनाएंगे अपने ऊपर हो रहे जुल्म की दास्तां

PATNA: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह अब बिहार के सीएम नीतीश से मुलाकात करेंगे। शुक्रवार को पटना में मीडिया से बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि वे सीएम से मुलाकात कर अपने उपर हो रहे जुल्म की दास्तान को सुनाएंगे।अनंत सिंह ने कहा कि इसको लेकर वे सीएम नीतीश से समय मांगेंगे। उन्होंने कहा कि अगर मुलाकात का समय मिला तो मिलकर पूरी बात बताएंगे। 

बता दें कि एक दौर में सीएम नीतीश और अनंत सिंह की काफी निकटता रही है। अनंत सिंह को छोटे सरकार कहा जाता था। बताया जाता है कि नीतीश जब बाढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ते थे तो अनंत सिंह उनकी मदद करते थे। लेकिन हाल के दिनों में अनंत सिंह की नाराजगी सरकार से बढ़ी है।

इससे पहले अनंत सिंह ने बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह पर आरोप लगाया था कि वो सरकार के इशारे पर मेरा घर तोड़ रही है। ललन सिंह के इशारे पर मुझे जानबूझकर परेशान किया जा रहा है।

Suggested News