बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधायक अनंत सिंह ने बेऊर जेल का खाना खाने से किया इंकार,सिर्फ एक ग्लास पानी पिया

विधायक अनंत सिंह ने बेऊर जेल का खाना खाने से किया इंकार,सिर्फ एक ग्लास पानी पिया

PATNA: बाहुबली विधायक अनंत सिंह  अब बेऊर जेल के कैदी बन गए हैं।आज दोपहर बाढ़ कोर्ट के आदेश पर उन्हें बेऊर जेल भेजा गया ।बाढ़ कोर्ट में पेशी के बाद अनंत सिंह को  न्यायिक हिरासत में पटना के बेऊर जेल में शिफ्ट कर दिया गया।बता दें कि आज पटना पुलिस ने भारी सुरक्षा -व्यवस्था के बीच हवाई जहाज से दिल्ली से पटना लाई।फिर उन्हें बाढ़ कोर्ट ले जाया गया ।उसके बाद बाढ़ की अदालत में पेशी के बाद  बेऊर जेल भेज दिया गया।

विधायक को जेल में मिली सुविधायें

खबर के मुताबिक अनंत सिंह को जेल के डिवीजन वार्ड में रखा गया है। वार्ड में अनंत सिंह को चौकी, बेड, कुर्सी, टेबल और बिछावन दिया गया है। वार्ड में भेजे जाने से पहले जेल प्रशासन ने  विधायक का मेडिकल जांच भी करवाया. ।उसके बाद उन्हें डिवीजन वार्ड ले जाया गया। 

जानिए क्या मिला खाने को.. 

अनंत सिंह को खाने में 4 रोटियां, 300 ग्राम चावल, 150 ग्राम दाल और हरी सब्जी दिया गया। लेकिन विधायक ने जेल का खाना खाने से इंकार कर दिया। अनंत सिंह विधायक होने के नाते जेल प्रशासन से विशेष सुविधा की मांग कर रहे थे।उन्होंने सिर्फ पीने के लिए एक गिलास पानी मांगा।

Suggested News