बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधायकों के विशेषाधिकार का हो रहा हनन! विस अध्यक्ष बोले- अधिकारियों से पॉजिटिव सहयोग को लेकर CS के साथ होगी बैठक

विधायकों  के विशेषाधिकार का हो रहा हनन! विस अध्यक्ष बोले-  अधिकारियों से पॉजिटिव सहयोग को लेकर CS के साथ होगी बैठक

PATNA : बिहार विधानसभा की नवगठित विशेषाधिकार समिति,नियम समिति तथा सामान्य प्रयोजन समिति की पहली बैठक हुई। अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में ये बैठक हुई। इस मौके अध्यक्ष ने कहा कि विधायकों को प्राप्त विशेषाधिकार का हनन न हो। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारियों द्वारा प्रोटोकॉल के मानक के अनुसार उन्हें सम्मान प्रदर्शित किया  जाए। विधायकों से शिष्टाचार पूर्ण व्यवहार किया जाना चाहिए।अधिकारियों द्वारा सदस्यों को उनके दायित्व के निर्वहन में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए, जिससे लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा में 104 नए सदस्य निर्वाचित होकर आए हैं। लिहाजा कार्यपालिका को भी इन नए सदस्यों को विशेष तौर पर सहयोग करना चाहिए। इसके लिए अलग से मुख्य सचिव के साथ एक बैठक की जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने नियम समिति के बारे में बताया कि इस समिति का मूल कार्य बिहार विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली की समीक्षा के बाद संशोधन का सुझाव देना है। बिहार विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली में कुल नियमों की संख्या 307 है। उन्होंने इस नियमावली के किसी नियम में संशोधन की संभावना पर सदस्यों से सुझाव मांगे हैं। 

विधानसभा अध्यक्ष ने सामान्य प्रयोजन समिति के संबंध में बताया कि इसका कार्यकाल 1 साल के लिए होता है। समिति का कार्य सभा तथा सभा के सदस्यों से संबंधित ऐसे विषयों पर जो अध्यक्ष द्वारा सौंपे जाएं उन पर विचार करना और उनके संबंध में मंत्रणा देना है।अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने 7 फरवरी 2021 से प्रारंभ हो रहे विधानसभा भवन शताब्दी वर्ष समारोह पर भी चर्चा की।

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट 


Suggested News