बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधायक नीतू सिंह ने कांग्रेस के साथ छोड़ने से किया इनकार, News4Nation से बातचीत में दी वायरल तस्वीर पर सफाई, विधानसभा के बाहर दी थी अपने ही नेतृत्व को चुनौती

विधायक नीतू सिंह ने कांग्रेस के साथ छोड़ने से किया इनकार, News4Nation से बातचीत में दी वायरल तस्वीर पर सफाई, विधानसभा के बाहर दी थी अपने ही नेतृत्व को चुनौती

NAWADA: मैं कांग्रेस के साथ हूं...कांग्रेस के प्रति समर्पित हूं। यह कहना है कांग्रेस के हिसूआ विधायक नीतू सिंह है। नीतू सिंह ने News4Nation से बातचीत की है। उन्होंने बताया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें पुरानी है। वह दिल्ली अपनी बेटी से मिलने के लिए पहुंची है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के ना सिर्फ साथ हैं बल्कि कांग्रेस के प्रति समर्पित भी हैं। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में किसी राजनीति दल से मिलने के लिए नहीं पहुंची हैं। बल्कि वह अपनी बेटी के पास गई हैं। 

दरअसल, बिहार में सियासी पारा हाई है। महागठबंधन के विधायक लगातार पाला बदल रहे हैं। ऐसे में बीते दिन कांग्रेस विधायक नीतू सिंह सुर्खियों में आ गई। विधानसभा के बाहर मीडियाकर्मियों को दिए गए बयान कि, "भाजपा अगर लोकसभा का सीट देगी तो वह भाजपा में शामिल हो जाएंगी" के बाद सियासी पारा हाई हो गया। लगातार कयास लगाए जाने लगे की नीतू सिंह भी कांग्रेस को छोड़ने वाली है। इसी बीच बीती रात एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस तस्वीर में नीतू सिंह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ मौजूद थी। फिर क्या था सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया।



वहीं जब खबरों के पीछे की सच को जानने के लिए News4Nation ने कांग्रेस की हिसूआ विधायक से बातचीत करने की कोशिश की। जिसके बाद कांग्रेस विधायक ने बातचीत के दौरान बताया कि उनकी वायरल तस्वीर पुरानी है। जब दोनों डिप्टी सीएम बने थे तो हम दोनों को बधाई दिए थे। उसे समय की ही तस्वीर है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के साथ हूं। कांग्रेस के प्रति में समर्पित हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में अपनी बेटी से मिलने के लिए पहुंची हूं। मैं किसी भी राजनीतिक दल से मिलने के लिए दिल्ली नहीं आई हूं।

बीते दिन नीतू सिंह ने विधानसभा के बाहर मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान अपना बगावती लहजा दिखाई थी। उन्होंने कहा था कि अगर भाजपा उनको लोकसभा सीट देगी तो वह भाजपा के साथ चली जाएंगी। यहीं नहीं उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी से बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो नीतू सिंह बीते कुछ ही दिनों में करीब 4 बार बीजेपी नेतृत्व से मिल चुकी हैं। वहीं फिलहाल नीतू सिंह ने तस्वीर को लेकर सफाई दी है। 

नवादा से अमन की रिपोर्ट

Suggested News