बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू विधायक डॉक्टर संजीव ने कुढ़नी उपचुनाव में झोंकी ताकत, हर कीमत पर महागठबंधन प्रत्याशी की जीत का किया एलान...

जदयू विधायक डॉक्टर संजीव ने कुढ़नी उपचुनाव में झोंकी ताकत, हर कीमत पर महागठबंधन प्रत्याशी की जीत का किया एलान...

पटना.  खगड़िया जिले के परबत्ता से विधायक डॉ संजीव कुमार ने कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित जदयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा के पक्ष में शुक्रवार को खरौना पंचायत में घर घर जाकर जनसंपर्क किया और मनोज कुशवाहा के लिए वोट मांगा। आम मतदातों को संबोधित करते हुऐ विधायक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि यहां मिले मान सम्मान, समर्थन व प्रेम से अभिभूत हूं.  महागठबंधन की जीत पक्की है. हर जगह जदयू उम्मीदवार को समर्थन मिल रहा है.

परबत्ता विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए कामों को बताया. उन्होंने कहा कि गांव में सड़को का जाल हर घर बिजली हर घर पानी एवम शिक्षा पर किए गए नीतीश कुमार के शासन काल के कार्य हर जगह दिखता है। यह सरकार सुशासन की सरकार है. लोगों से किए गए कार्य मेहनताना के रूप में मनोज कुशवाहा के लिए वोट रूपी आर्शीवाद देने की अपील की। 

भारतीय जनता पार्टी पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा का चाल- चरित्र मौसम की तरह बदलते रहता है। हिंदुत्व पर अपना आधिपत्य समझते हैं जो की सरासर गलत है. भाजपा को एक बात सोचना चाहिए विगत लोकसभा चुनाव उसके विपक्ष में 70% वोट पड़ा. क्या उनके खिलाफ वोट देने वाले वो सब देश द्रोही हैं? 

मौके पर खगड़िया चौथम स्टेट के युवराज संभू,  खरौना पंचायत सह प्रभारी रामनाथ रमन पासवान, प्रदेश महासचिव जदयू रामेश्वर सहनी जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ, पुर्व मुखिया खरौना अंकित कुमार, पंचायत अध्यक्ष जदयू प्रमोद प्रसाद, राजद के पंचायत अध्यक्ष एमडी हाकिम, महासचिव जदयू महानगर प्रभात चौधरी, मुखिया उमेश सिंह, मिथलेश चौधरी, लालरतन कुमार आदि मौजूद थे।


Suggested News