बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एमएलसी चुनाव : मतदान केंद्रों पर मोबाइल व सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रहेंगे प्रतिबंधित, सुरक्षा व्यवस्था का भी पुख्ता इंतजाम

एमएलसी चुनाव : मतदान केंद्रों पर मोबाइल व सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रहेंगे प्रतिबंधित, सुरक्षा व्यवस्था का भी पुख्ता इंतजाम

मोतिहारी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के द्वारा बिहार विधान परिषद के पूर्वी चंपारण स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (12)- 2022 के सफल आयोजन के लिए जिला स्कूल मोतिहारी में पोलिंग पार्टी, गश्ती दल- सह- मत पेटिका संग्रहदल- सह- स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी, माइक्रो ऑब्जर्वर एवं पुलिस पदाधिकारी को संयुक्त ब्रीफिंग किया गया। इस दौरान सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से हो। कोई लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

डीएम और एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव में अशांति फैलाने वाले पर कड़ी नजर रखते हुए सख्त करवाई करें। बिहार विधान परिषद के पूर्वी चंपारण स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (12)- 2022 का मतदान 4 अप्रैल को होना है। सुबह 8 बजे से 4 बजे तक वोटिंग होगी।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि मतदान स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न किया जाए। मतदान केंद्रों पर मतपेटिका सुरक्षित ले जाने एवं मतदान के बाद मतपेटिका सुरक्षित बज्रगृह पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में मोबाइल एवं कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मतदाता के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे, ताकि गोपनीयता भंग न हो सके।


पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि मतदान स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित की गई है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि संवेदनशील, अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए। साथ ही विधि व्यवस्था हर हाल में दुरुस्त रखने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी के साथ-साथ संबंधित पदाधिकारी गण एवं पुलिस पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Suggested News