बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में दिनदहाड़े हथियार के बल पर मनरेगा कर्मी को बदमाशों ने बनाया बंधक, 18 लाख के गहने समेत की 20 लाख की डकैती

नालंदा में दिनदहाड़े हथियार के बल पर मनरेगा कर्मी को बदमाशों ने बनाया बंधक, 18 लाख के गहने समेत की 20 लाख की डकैती

NALANDA : जिले के दीपनगर थाना इलाके के अयोध्यानगर मोहल्ले में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े मनरेगा कर्मी को बंधक बना कर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता कर्मी रंजू देवी ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे करीब 4 की संख्या में आए बदमाशों ने दूध देने के बहाने घर का दरवाजा खुलवाया। 


उसके बाद घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करते हुए हथियार के बल पर बंधक बनाकर कमरे के चाभी व कीमती गहने को खुलवाकर दो लाख नकदी और करीब 18 लाख के ज़ेवरात समेत करीब 20 लाख के समान को लूट लिया। इस दौरान बदमाशों ने करीब 3 घंटे तक घर में उत्पात मचाया। लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश घर मे लगे सीसीटीवी कैमरा के हार्डडिस्क को भी साथ लेकर चले गए।

पीड़िता का एक पुत्र गया जिले में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक प्रबंधक है। जबकि दूसरा पुत्र पटना जिले में डाकघर में पोस्टेड हैं। हाल ही में बड़े पुत्र की शादी की थी। बहू का सारा जेवर यहीं रखा हुआ था। घटना की जनाकारी मिलते ही सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।   

ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में असामाजिक तत्वों का हमेशा जमावड़ा लगा रहता है। थानाध्यक्ष से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती हैं। न ही गश्ती गाड़ी ही इधर आती है। इस कारण असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ा रहता है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News