बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR में मोबाइल ने बच्चों को बना दिया दुष्कर्मी, नौ साल की दो बच्चियों से बच्चों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

BIHAR में मोबाइल ने बच्चों को बना दिया दुष्कर्मी, नौ साल की दो बच्चियों से बच्चों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

SHEIKHPURA : मोबाइल का इस्तेमाल आज अच्छे कामों से ज्यादा अपराध जैसी घटनाओं को अंजाम देने के लिए ज्यादा होता है। बड़े लोगों के साथ यह  किस कदर बच्‍चों के दिमाग में जहर घोल रहा है इसकी बानगी बिहार के शेखपुरा जिले में सामने आई है। यहां मोबाइल देखकर नाबालिक बच्चों ने सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है।

यह स्‍तब्‍ध करने वाली घटना बरबीघा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां नौ साल की दो बच्चियों के साथ छह बच्‍चों ने सामूहिक दुष्‍कर्म किया। आरोपित लड़कों की उम्र नौ से 12 वर्ष के बीच है।   इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ा है। पकड़े गए बच्‍चों ने बताया कि मोबाइल में देखकर उनलोगों ने इस तरह का काम किया है। 

रेप के बाद थमा दिए तीन और पांच रुपए

मामले में एक पीड़ि‍त बच्‍ची की दादी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि उनकी नौ वर्षीय पोती अपनी हमउम्र सहेली के साथ बथुआ साग तोड़ने गई थी। वहां से जब पोती लौटकर आई तो उसकी हालत देखकर सभी सन्‍न रह गए। वह रो रही थी। उसने बताया कि छह लड़कों ने उसके और सहेली के साथ खेत में गंदा काम किया। 

इसके बाद मुझे तीन रुपये और सहेली को पांच रुपये दिए। उनमें से एक लड़का पड़ोस का था। जब शिकायत करने उसके घर गई तो उसके स्‍वजनों ने गालीगलौज कर भगा दिया। रात अधिक होने के कारण थाने नहीं गई। मंगलवार सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद गांव के लोगों ने दो लड़कों को पकड़ा। तब उन्‍हें लेकर थाने पहुंची। 

थानाध्‍यक्ष जयशंकर मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दो बच्‍चे पुलिस अभिरक्षा में हैं। उन्‍होंने बताया कि आरोपित लड़कों ने बताया कि मोबाइल पर गंदी फिल्‍में देखकर उनलोगों ने यह किया है। लड़कियों की मेडिकल जांच कराई जाएगी। अन्‍य आरोपितों की खोजबीन की जा रही है। 

Suggested News