बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक रात में आधा दर्जन लोगों की मोबाइल की लूट, बदमाशों ने दो लोगों को गोली मारकर पुलिस को दी चुनौती

एक रात में आधा दर्जन लोगों की मोबाइल की लूट, बदमाशों ने दो लोगों को गोली मारकर पुलिस को दी चुनौती

SIWAN :  एक तरफ जहां एसपी ने लोगों की सुविधा के लिए चलन्त 112 गाडी उपलब्ध कराई है, उसी दिन अपराधियो ने दो घटना को अंजाम देकर खुली चुनौती दे डाली।  वहीं बैखौफ अपराधियों ने लकड़ी नविगंज में सीएसपी संचालक से 4 लाख की लूट व महुवारी में एक व्यक्ति को गोली मार दी  वहीं महाराजगंज थाने के देवरिया में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार जख्मी कर दिया। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार तीन अपराधी फायरिंग करते हुए लगभग आधा दर्जन लोगों का मोबाइल छीनते हुए आ रहे थे। घटना का विरोध करने पर अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक की पहचान नईम मिया के पुत्र सरफुदिन मियां के रूप में हुई है। युवक को गोली लगने की सूचना पर लोगों ने अपराधियों का पीछा किया। लोगों द्वारा पीछा किये जाने की भनक मिलते ही अपराधियों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी और भागने में सफल रहे। घायल युवक को देवरिया पंचायत के मुखिया आलोक सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रणधीर कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Suggested News