बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में 36 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा मॉडल सदर अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री ने किया कार्यारंभ

सिवान में 36 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा मॉडल सदर अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री ने किया कार्यारंभ

SIWAN : अब सिवान जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करायी जा सकेगी। प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मिल सके। इसके लिए राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से सीवान में मॉडल सदर अस्पताल की आधारशीला रखी गयी है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के द्वारा मॉडल सदर अस्पताल का कार्य आरंभ किया गया। उन्होने बताया कि 36 करोड़ 47 लाख की लागत से  मॉडल सदर अस्पताल का निर्माण किया जायेगा। प्रधानमंत्री नारेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि पांच वर्षों से लगातार स्वास्थ्य विभाग के तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए सुधार का प्रयास किया जा रहा है। सरकार की मॉडल अस्पताल परियोजना के तहत हर जिले में एक मॉडल अस्पताल बनाने का लक्ष्य है। सिवान के सदर अस्पताल को भी मॉडल अस्पताल बनाने के लिऐ फंड्स दिये गये हैं, जिसकी जरुरत भी महसूस हो रही थी। सबसे पहले पहले डीआई बिल्डिंग और महिला वार्ड का निर्माण होगा। दूसरे चरण मे इमरजेंसी वार्ड का निर्माण और उसके बाद पुरुष वार्ड समेत अन्य भवनों का निर्माण किया जाएगा। पूरा अस्पताल सुविधाओं से लैस होगा। भवन से लेकर बेड तक सब कुछ बिल्कुल हाईटेक होगा। यहां G+4 बिल्डिंगें बनेंगी। जिसमें अल्ट्रासाउंड , पैथोलॉजी, सीटी स्केन, बेहतर ओटी समेत अन्य सेवाओं का लाभ अब जिले वासियों को आसानी से मिल सकेगा। इसके लिए सदर अस्पताल में 42 बेड का पीकू वार्ड बनाया जायेगा। जिसमें बच्चों का इलाज किया जायेगा।

मंत्री ने कहा कि सदर हॉस्पिटल में 250 बेड का मॉडल अस्पताल बनेगा। अस्पताल भवन ग्राउंड फ्लोर के अलावा 4 मंजिला होगा। इसमें ढाई सौ बेड होंगे और सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध होगी। इससे डॉक्टर और कर्मचारियों के लिए इलाज करना आसान हो जाएगा। मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। मॉडल हॉस्पिटल में कई तरह की आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसमें महिला वार्ड और पुरुष वार्ड अलग से होंगे। इसके अलावा विभिन्न रोगों का ओपीडी भी होगा। साथ प्रसव कक्ष तथा ऑपरेशन थिएटर भी बनाया जाएगा। ऑपरेशन थिएटर आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, ताकि गंभीर मरीजों का ऑपरेशन आसानी से किया जा सके। महिला डाक्टर तथा पुरुष डॉक्टरों के लिए ड्यूटी रूम भी बनाया जाएगा। इसमें एक सौ बेड का एमसीएच भी होगा।

वही स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि जिले के महाराजगंज में भी 50 बेड का एक नये अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। अब तक 25 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। दो माह के अंदर यह अस्पताल बनकर तैयार हो जायेगा। इससे आमजनों को काफी सहुलियत होगी। इस मौके पर सीवान के सांसद कविता सिंह, पूर्व विधायक ब्यास देव प्रसाद, विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह, एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव, सिविल सर्जन डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा, डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन समेत अन्य पदाधिकारी शामिल मौजूद थे।

सिवान से विजय की रिपोर्ट

Suggested News