बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोदी सरकार ने ट्विटर पर कसा शिकंजा, नियम नहीं मानने पर होगी बड़ी कार्रवाई, जवाब के लिए समय सीमा तय

मोदी सरकार ने ट्विटर पर कसा शिकंजा, नियम नहीं मानने पर होगी बड़ी कार्रवाई, जवाब के लिए समय सीमा तय

DESK. केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया मंच ट्विटर को नोटिस जारी कर चार जुलाई तक पूर्व के सभी सरकारी आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। एक आधिकारिक सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने चार जुलाई की समयसीमा तय की है। इसका पालन नहीं करने पर ट्विटर मध्यवर्ती का दर्जा खो सकती है जिसका मतलब होगा कि उसके मंच पर की जाने वाली सभी टिप्पणियों की जिम्मेदारी उसकी होगी। 

सरकार के एक सूत्र ने कहा, ‘27 जून को ट्विटर को नोटिस जारी करके अबतक जारी सभी सरकारी आदेशों का पालन करने को कहा गया है। इस महीने की शुरुआत में भी उसे नोटिस जारी किया गया था लेकिन उसने इसका पालन नहीं किया। यह अंतिम नोटिस है।' इस बारे में ट्विटर को भेजे ई-मेल पर कोई जवाब नहीं मिला है। कई मौकों पर ट्विटर का सरकार के साथ विवाद रहा है। 


26 जून को ट्विटर ने 80 से अधिक ऐसे ट्विटर खातों तथा ट्वीट की सूची सौंपी है जिनको 2021 में सरकार के आग्रह के बाद ‘ब्लॉक' किया गया है। सरकारी सूत्र ने कहा कि कई और ऐसे आदेश हैं जिनका ट्विटर ने अभी तक अनुपालन नहीं किया है।


Suggested News