बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रियंका के रोड शो में महिलाओं ने लगाए मोदी-मोदी के नारे, सोशल मीडिया पर हो रही जबरदस्त चर्चा

प्रियंका के रोड शो में महिलाओं ने लगाए मोदी-मोदी के नारे, सोशल मीडिया पर हो रही जबरदस्त चर्चा

NEWS4NATION DESK : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो में एक बड़ा ही दिलचस्प वाकया समाने आया है। दरअसल प्रियंका के रोड शो में मोदी-मोदी के जबरदस्त नारेबाजी हुई। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि नारे महिलाओं द्वारा लगाए गए। कांग्रेस महासचिव के रोड शो में लगे इस नारे की सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है। 

दरअसल लोकसभा चुनाव के अंतिम दौर के लिए सभी राजनीतिक दलों द्वारा पूरी ताकत झोंक दी गई है। इसी क्रम में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर थीं। इस दौरान वह उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद रतलाम और इंदौर में रोड शो भी किया। इस दौरान इंदौर में एक दिलचस्प वाकया हुआ जब उनके सामने मोदी-मोदी के नारे लगे।
 
इंदौर में रोड शो से पहले रास्ते में उनके काफिले को देखकर कुछ लोग जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। इसे देख प्रियंका ने अपनी कार अचानक रुकवाई और उन लोगों से हाथ मिलाया और उन्हें कहा कि 'आप अपनी जगह, मैं मेरी जगह ‘ऑल दी बेस्ट'। 

Suggested News