बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोकामा में वृद्ध किसाान की निर्मम हत्या : भूमि विवाद में 8 गोली मारने के बाद अपराधी हो गए फरार, मौत

मोकामा में वृद्ध किसाान की निर्मम हत्या : भूमि विवाद में 8 गोली मारने के बाद अपराधी हो गए फरार, मौत

पटना...  मोकामा टाल के क्षेत्र राम नगर गांव में देर रात अपराधियों ने एक वृद्ध किसान त्रिवेणी यादव को सुशुप्तावस्था में गोलियों से भून दिया। अपराधियों ने गोशाला में सोए त्रिवेणी यादव के शरीर में आठ गोलियां उतार दी और फरार हो गए। गोली लगते ही त्रिवेणी यादव की मौके पर ही मौत हो गई। 

ग्रामीणों के अनुसार जमीन विवाद को लेकर अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हत्या की इस घटना के बाद दो पक्षों में तनाव उत्पन्न हो गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची घोसवरी पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरु कर दी है। घोसवरी पुलिस को घटना स्थल से गोलियों का आठ खोखा भी मिला है। 

इधर, त्रिवेणी यादव की हत्या के बाद परिजनों में मातम पसर गया है।राम नगर और गोसाईगांव का इलाका इन दिनों अपराध जोन बन गया है। आए दिन हो रही हिंसक वारदातों से लोग खौफ के साए में हैं।

Suggested News