बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वार्ड पार्षद के बेटे की छेड़खानी से तंग आकर 3 बहनो ने स्कूल जाना छोड़ा, परिवार ने लगाया न्याय की गुहार

वार्ड पार्षद के बेटे की छेड़खानी से तंग आकर 3 बहनो ने स्कूल जाना छोड़ा, परिवार ने लगाया न्याय की गुहार

पटनाः बड़ी खबर पटना के मोकामा से आ रही है जहां वार्ड पार्षद के दबंगों बेटों की छेड़खानी से तंग आकर  लड़कियों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है।मोकामा नगरपरिषद के वार्ड नंबर 28 के पार्षद किरण देवी के बेटे सौरव कुमार पर छेड़खानी करने का आरोप लगा है। 3 लड़कियों ने आरोप लगाया  है कि छेड़खानी से तंग आकर उनलोगों ने पिछले 3 महीनों से स्कूल जाना छोड़ दिया है। 

आरोप है कि वार्ड पार्षद का बेटा अपने दोस्तों के साथ मिलकर पिछले कई महीनों से लड़कियों से छेड़खानी करते आ रहा है।लड़कियों का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से काफी दिन जुल्म को सहते रहे।कई बार इसकी शिकायत लेकर वार्ड पार्षद के पास भी गए लेकिन वार्ड पार्षद अपने बेटे को समझाने की बजाए लड़कियों को ही गलत ठहराना शुरू कर दी।अंत में जब सर से पानी उपर बहने लगा तो कोई रास्त न देख लड़की के परिवार वालों ने मोकामा थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

मोकामा थानाध्यक्ष राजनंदन ने त्वरित करवाई करते हुए पुलिस टीम को वार्ड पार्षद के घर इस केस के बावत समझाने भेजा तो वार्ड पार्षद ने अपनी पहुँच का धौंस दिखाते हुए लड़की को ही गलत ठहरा दिया।

न्यूज4नेशन के संवाददाता ने जब थानाध्यक्ष से बात की तो उन्होंने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में है और पोस्को एक्ट के तहत दोषियों पर करवाई की जाएगी। हालांकि थानाध्यक्ष ने आश्वस्त किया है कि अब आगे लड़कियों को पढ़ने जाने में कोई परेशानी नही होगी।

मोकामा से रविशंकर की रिपोर्ट

Suggested News