बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोड शो से पहले न्यूज4नेशन पर अनंत सिंह का सनसनीखेज खुलासा, विरोधियों को मुंगेर में चटायेंगे धूल, देखें वीडियो

रोड शो से पहले न्यूज4नेशन पर अनंत सिंह का सनसनीखेज खुलासा, विरोधियों को मुंगेर में चटायेंगे धूल, देखें वीडियो

PATNA : मोकामा विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। विरोधी जितना उनपर हमला बोल रहे हैं उतना ही वो आक्रामक होते जा रहे हैं। अब उन्होंने साफ कर दिया है कि मुंगेर से चुनाव लड़ेंगे तो कांग्रेस की टिकट पर नहीं तो निर्दलीय ही अपनी किस्मत आजमायेंगे। अनंत सिंह ने कहा कि मुंगेर से उनके खिलाफ कोई भी चुनाव लड़े, वो उसे धूल चटा देंगे। उन्होंने अपने विरोधियों पर करारा हमला बोला है।

न्यूज4नेशन पर किया खुलासा

न्यूज4नेशन से खास बातचीत में उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी। हर मुद्दे पर बेबाकी से बोला। केंद्र की मोदी सरकार पर भी उन्होंने निशाना साधा। अनंत सिंह ने कहा कि चुनाव को देखते हुए सवर्णों को आरक्षण देने का फैसला लिया गया है। यह महज लॉलीपॉप है और कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि अभी ही आरक्षण देने का फैसला क्यों लिया गया...आखिर 4 साल तक मोदी सरकार ने इंतजार क्यों किया ?

विरोधियों को दिखायेंगे ताकत

न्यूज4नेशन को दिए खास इंटरव्यू में अनंत सिंह ने कहा कि 18 जनवरी से उनका चुनावी दौरा शुरू हो जायेगा। वो सबसे पहले मोकामा से मुंगेर तक रोड शो करेंगे। कहें तो एक तरह से वो अपने विरोधियों को अपनी ताकत दिखायेंगे। बता दें कि मुंगेर से लोकसभा चुनाव लड़ने का जब से अनंत सिंह ने एलान किया है तब से बिहार की सियासत उनके इर्द-गिर्द ही घूम रही है। 

अनंत कांग्रेस की टिकट पर लड़ेंगे चुनाव !

पहले अनंत सिंह महागठबंधन से चुनाव लड़ने की बात कहते थे लेकिन अब सीधे कांग्रेस से चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। शायद तेजस्वी के इंकार करने के बाद उन्हें ऐसा कहना पड़ रहा है जबकि पहले वो राजद से भी चुनाव लड़ने को तैयार थे। हालांकि उनका साफ कहना है कि पार्टी टिकट दे या न दे वो निर्दलीय भी चुनाव लड़ेंगे। 

18 को रोड शो से चुनावी संग्राम का आगाज

18 जनवरी को अनंत सिंह ने रोड शो करने का एलान किया है। उनका कहना है कि उन्हें टिकट की कोई दिक्कत नहीं है। वो चाहें तो 5-5 टिकट का इंतजाम कर सकते हैं। कई दलों के नेता और पीआरओ उनके संपर्क में हैं। उन्होंने एक बात साफ कर दिया कि जब भी वो चुनाव लड़ेंगे तो कांग्रेस से लड़ेंगे। पूरी तैयारी के साथ वो रोड शो करेंगे।

वीणा देवी को आड़े हाथों लिया

छोटे सरकार से जब पूछा गया कि मुंगेर की एमपी वीणा देवी ने उनके बारे में कहा है कि वो बाथरूम जाते वक्त भी डरते हैं, इस पर वो बिफर पड़े और कहा कि एक महिला क्या बोलेगी। हम जननी की बात को नहीं सुनते हैं। बेकार बात है। वो हमको देखने आती है कि हम कैसे जाते हैं बाथरूम...कौन खेत की मुर्गी है वो, हम नहीं जानते।  


Suggested News