बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हाईकोर्ट के एडवोकेट्स एसोसिएशन हॉल में मनी डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती, वकीलों ने प्रतीमा पर किया माल्यार्पण

हाईकोर्ट के एडवोकेट्स एसोसिएशन हॉल में मनी डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती, वकीलों ने प्रतीमा पर किया माल्यार्पण

पटना. पटना हाईकोर्ट के एडवोकेट्स एसोसिएशन हॉल में एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में देश के प्रथम राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जन्म दिवस एडवोकेट्स डे के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण किया

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वर्मा ने कहा कि एक ओर जहां देश की आजादी के 75 वर्ष पर देशभर में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर वकालत जैसे सम्मानित पेशा के लिये न तो राज्य सरकार और न ही केंद्र सरकार द्वारा कोई ठोस योजना बनाई जा रही है। वकीलों की बराबर उपेक्षा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि ये बहुत हो गर्व की बात है कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद पटना हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के पहले अध्यक्ष थे। देश भर में तकरीबन 18 लाख वकील हैं। करीब इतनी ही संख्या वकिलों के साथ काम करने वाले स्टाफ की है। देश में करीब 5 करोड़ लोग वकालत पेशा पर निर्भर है। आज भी श्रेष्ठ माने जाने इस पेशा में अनुसूचित जाति-जनजाति, अल्पसंख्यक, महिलाओं व पिछड़े वर्गों को उचित सामाजिक प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है। यह एक चिंता की बात है।


आज भी न्यायपालिका में 80 फीसदी बर्चस्व कुछ परिवारों तक ही सीमित रह गया है। ये अत्यंत दुख की बात है। सरकारों को इस दिशा में कार्य करना चाहिए, ताकि समाज के सभी वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व मिल सके।

साथ ही उच्च न्यायपालिका में जजों की नियुक्ति के लिए आयोग का गठन कर प्रतियोगिता परीक्षाओं के जरिए जजों की नियुक्ति की जानी चाहिए। तकनीक में पिछड़े अधिवक्ताओं को आधुनिक तकनीक भी मुहैया कराई जानी चाहिए। इस अवसर पर एडवोकेट्स एसोसिएशन के महासचिव शैलेन्द्र कुमार समेत कई अन्य अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किया।

Suggested News