बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंगोलियाई शिष्टमंडल का सुरक्षा अधिकारी निकला कोरोना पॉजिटिव, होटल में किया गया आइसोलेट

मंगोलियाई शिष्टमंडल का सुरक्षा अधिकारी निकला कोरोना पॉजिटिव, होटल में किया गया आइसोलेट

GAYA : बोधगया पहुंचे 23 सदस्यीय मंगोलियाई शिष्टमंडल का एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक शिष्टमंडल में शामिल यह व्यक्ति उनके सेना का अधिकारी है। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सुरक्षाकर्मी को बोधगया के एक होटल में रखा गया था। मंगोलिया सेना अधिकारी के पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद से हड़कंप मच गया है। बता दें कि गुरुवार को मंगोलिया संसद के 23 सदस्यीय शिष्टमंडल बोधगया आया था।  जिसने महाबोधि मंदिर के अलावे ढुङ्गेश्वरी पहाड़ी व अन्य बौद्ध मंदिरों का भम्रण किया है। 

बोधगया पहुंचने पर सभी 23 लोगों की आरटीपीसीआर जांच करायी गई थी। जिससे 22 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। शिष्टमंडल के 22 सदस्य वापस हो गए हैं। जबकि शिष्टमंडल को जो सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, वह पटना होकर बोधगया पहुंचा था। दरसअल इस अधिकारी की फ्लाईट छूट गई थी। ऐसे में वह शिष्टमंडल से अलग दूसरी फ्लाईट से गुरुवार को पटना पहुंचा, फिर रात तक बोधगया आ पाया। 

बताया जा रहा है इसकी पुष्टि गया डीएम अभिषेक सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि   एयरपोर्ट पर आने वाले सभी लोगो की जाँच निरंतर कराई जा रही है। गुरूवार को बोधगया 23 सदस्यीय मंगोलियाई शिष्टमंडल पहुंचा था। जिनमें एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हालाँकि उन्होंने कहा की ज्यादा पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। लोगों को सतर्कता बरतने व सोशल डिस्टेंस में  रहने की जरूरत है। कोविड19 का दोनों डोज लेना अनिवार्य है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News