बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सात समंदर पार अमेरिका से छठ करने नवादा पहुंची मोनी सिंह, कहा सभ्यता और संस्कृति को नहीं भूल सकते

सात समंदर पार अमेरिका से छठ करने नवादा पहुंची मोनी सिंह, कहा सभ्यता और संस्कृति को नहीं भूल सकते

NAWADA : लोक आस्था का महापर्व अब बिहार के साथ कई राज्यों में भी धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन बिहार में लोग इस मौके पर दूर देश से भी अपने घर और गाँव में आना चाहते हैं। इसी कड़ी में संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाली मोनी सिंह भी नवादा स्थित अपने ससुराल आकर पिछले दो वर्षो से छठ करती हैं।


मोनी कहती हैं कि छठ में परिवार के लोग बहुत याद आते हैं। इसलिए परिवार के साथ अपने परिवेश में छठ करने की बात ही कुछ और है। ससुराल में उन्होंने पहली बार 2021 में छठ किया था। 

इसके बाद छठी मइया की कृपा हुई, तो छठ इंडिया में आकर छठ करने लगी। मोनी कहती है की अपनी संस्कृति और सभ्यता को कैसे भूल सकती हूं। मेरे लिए छठ पूजा एक पूजा नही, बल्कि एक परिवार का बड़ा उत्सव है। 

मोनी सिंह अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक बैंक में कर्मचारी है। जबकि इनके पति जिले के बुंदेलखंड निवासी धीरज कुमार कैलिफोर्निया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। दोनों छठ के मौके पर अपने गाँव आकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। मोनी सिंह अमेरिका में रहने के बावजूद बड़े ही चाव से छठ गीत गा रही है। 

नवादा सेअमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News