बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधान परिषद के मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, ये रहा सदन की कार्यवाही का लेखा जोखा

बिहार विधान परिषद के मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, ये रहा सदन की कार्यवाही का लेखा जोखा

पटना. बिहार विधान परिषद के 201वें सत्र का आज समापन हो गया। इस सत्र में कुल पांच बैठकें आयोजित हुई। इसकी जानकारी परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि इस सत्र के लिए कुल 430 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई, जिनमें से 394 प्रश्नों को स्वीकृत किया गया। कुल 77 प्रश्न उत्तरित हुए।उन्होंने कहा कि वर्तमान सत्र के लंबित प्रश्नों को आगामी सत्र में सदन की मेज पर रखने के लिए सरकार से अनुशंसा किया हूं।


मिली जानकारी के अनुसार इस सत्र के लिए ध्यानाकर्षण की कुल 70 सूचनाएं प्राप्त हुई। 34 ध्यानाकर्षण सूचनाएं सदन के कार्यक्रम पर लाए जाने के लिए स्वीकृत हुई। 9 सूचनाएं उत्तरित हुई, 4 सूचनाएं व्यपगत हुई। शून्यकाल की कुल 42 सूचनाएं प्राप्त हुई, जिनमें 37 सूचनाओं के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट किया गया एवं 1 सूचना अस्वीकृत की गई 4 सूचनाएं व्यपगत हुई। निवेदन की कुल 60 सूचनाएं प्राप्त हुई। 11 सूचनाएं अनागत हुई। 2 सूचना अस्वीकृत हुई।

सभी स्वीकृत निवेदनों को सदन की सहमति से निवेदन समिति को सुपुर्द किया गया। इस सत्र में नेशनल ई-विधान (नेवा) के माध्यम से सदन के सदस्यों द्वारा 108 तारांकित प्रश्न, 9 अल्पसूचित प्रश्न एवं 12 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव ऑनलाइन प्राप्त हुए। नेवा के माध्यम से कुल 336 तारांकित, 75 अल्पसूचित प्रश्नों एवं 76 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव संधारित हुए। साथ ही सभापति ने सत्र की शांतिपूर्ण समापन पर धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने विपक्ष से कहा कि आने वाले सत्र में भी अपना सहयोग दें, ताकि सदन शांतिपूर्ण ढंग से चल सके।

Suggested News