बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र कल से, आरजेडी को तेजस्वी के वापसी का इंतजार?

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र कल से, आरजेडी को तेजस्वी के वापसी का इंतजार?

PATNA : बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र  शुक्रवार यानी कल से शुरू हो रहा है। विधानमंडल का सत्र 26 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान सदन की 21 बैठकें होंगी।सत्र के हंगामेदार होने की संभावना जतायी जा रही है। विपक्ष सूबे की कानून-व्यवस्था और मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौत मामले को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में जुटी है। 

इस बीच बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी को उसके नेता तेजस्वी यादव की गैर-मौजूदगी सता रही है। दरअसल आरजेडी को भी नहीं पता कि उनका नेता कहां लापता हैं। बता दें कि तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव मेंआरजेडी की करारी हार के बाद से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। वैसे पार्टी के उम्मीद है कि तेजस्वी विधानसभा के सत्र में जरुर शामिल होंगे।

बिहार में लगातार बढ़ रहे अपराध के ग्राफ के बीच मानसून सत्र में कानून- व्यवस्था का मुद्दा भी राजद समेत जोर शोर से उठाने की तैयारी में है। बता दें कि हत्या और लूट की बढ़ती वारदातों के बीच बीते 20 दिन में सीएम नीतीश पुलिस महकमे की दो बार बैठक बुला चुके हैं।  विपक्ष इस मुद्दे को लेकर भी हमलावर मुद्रा में है।

मानसून सत्र के दौरान सत्ता पक्ष की रणनीति बनाने को लेकर जेडीयू ने विधानमंडल दल की बैठक 28 जून को शाम छह बजे सात पोलो रोड में बुलायी है। वहीं एनडीए विधानमंडल दल की बैठक एक जुलाई को मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में होगी।

Suggested News