बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

14 जून तक बिहार में दस्तक देगा मानसून, केरल में बनने लगा माहौल

14 जून तक बिहार में दस्तक देगा मानसून, केरल में बनने लगा माहौल

पटना : बिहार में 14 जून को मानसून दस्तक देगा. दक्षिण- पश्चिम मानसून आज केरल के तट पर दस्तक देगा. इसके लिए बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में काफी अनुकूल वातावरण तैयार हो गया है.य

मौसम विभाग के मुताबिक अगर सबकुछ ठीक रहा तो 14-15 जून को मानसून बिहार में दस्तक देगा. राज्य के किसान बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं. 

मौसम विभाग के मुताबिक केरल के आसपास मानसून के अनुकूल वातावरण है. बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों में मानसून की हवाएं चल रही हैं. वहीं दूसरी ओर बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में चक्रवात हवाएं चल रही हैं. स्थानीय कारणों से इन प्रदेशों में आंधी चलने के साथ साथ बारिश हो रही है.

Suggested News