बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा में दो अलग-अलग गांवों में हुई जमकर मारपीट, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

छपरा में दो अलग-अलग गांवों में हुई जमकर मारपीट, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

Chapra : सारण जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए है। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार दो घटनाएं जिले के मशरक थाना क्षेत्र में हुई है। पहला मामला चैनपुर गांव की है। जहां पुराने जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हुए है। 

बताया जा रहा है कि चैनपुर गांव निवासी अखिलेश सिंह और सुरेन्द्र सिंह के बीच वर्षों से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उसी विवाद को लेकर आज एकबार फिर दोनो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई और दोनो के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनो पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया है।  

वही दूसरी घटना मशरक थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव में हुई। जहां आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में पांच घायल हो गए। जिनकी पहचान चांद कुदरिया गांव निवासी समतुल्लाह मियां की 26 वर्षीय पुत्री मेहरूण निशा,मो फिरोज आलम की 40 वर्षीय पत्नी गुड़िया खातुन,समतुल्लाह मियां की 60 वर्षीय पत्नी मैमुल बेगम,18 वर्षीय पुत्री सहजान खातुन,मो फिरोज की 12 वर्षीय पुत्री फुलजहान खातुन के रूप में हुई।

घायलों ने बताया कि पड़ोस के मन्नान मियां का पुत्र निजामुद्दीन द्वारा बराबर घर पर आकर मारपीट की जाती है। दोनो ही मामलो को लेकर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

छपरा से कन्हैया की रिपोर्ट 

Suggested News