बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पारिवारिक विवाद में मां-बेटी ने खाई जहर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर

पारिवारिक विवाद में मां-बेटी ने खाई जहर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर

Begusarai : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक मां-बेटी द्वारा जहर  खाने से बेटी की मौत हो गई है। वहीं मां की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद इलाकें में सनसनी का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले लोहिया नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर निवासी भूषण कुमार सिंह की पत्नी और बेटी ने जहर खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। 

आनन-फानन में पड़ोसियों द्वारा दोनो को निजी नर्सिग में होम भर्ती कराया गया गया। जहां पुत्री की मौत हो गई। वही मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है।  

इधर घटना की सूचना मिलते ही लोहिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं मामले की जांच में जुटी है। 

वहीं घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।  

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News