बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में चाय बनाने के दौरान आग में झुलसे माँ और बेटा, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत

गोपालगंज में चाय बनाने के दौरान आग में झुलसे माँ और बेटा, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत

GOPALGANJ : जिले के भोरे थाना क्षेत्र के जगदीश बनतरिया गांव में गैस चूल्हे पर चाय बनाने के लिए पानी गर्म कर रही एक विवाहिता के शरीर में अचानक आग लग गई। इस अगलगी की घटना में उसका 5 वर्षीय मासूम भी आग के चपेट में आ गया। जिससे दोनो मां बेटा बुरी तरह झुलस गए। झुलसे अवस्था में दोनो मां  बेटा को ईलाज के लिए गोरखपुर  में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज के दौरान दोनो की मौत हो गई। मृतको में भोरे थाना क्षेत्र के जगदीश बनतरिया गांव निवासी विनोद राम के 35 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी और उसका 5 वर्षीय बेटा गुलशन कुमार शामिल है।

दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है की जगदीश बनतरिया गांव विनोद राम की पत्नी पुष्पा सोमवार की सुबह परिवार के लिए चाय बनाने के लिए जैसे ही अपने रसोई गैस में गई। इसी बीच उसके साथ उसके पांच वर्षीय बेटा गुलशन भी चला गया। चाय बनाने के लिए वह पानी गर्म करने के लिए गैस चूल्हा में जैसे ही माचिस की तिल्ली जलाई की तभी पहले से लीक हो रहे गैस के कारण आग आग फैलने लगी। आग की लपटे उसके कपड़ा में पकड़ लिया। जब तक वह खुद को बचा पाती। तब तक उसका मासूम पांच वर्षीय बच्चा भी आग के चपेट में आग गया और देखते ही देखते दोनो मां बेटा आग से झुलस गए। 

इसी बीच परिजन मौके पर पहुंचे और आग को बुझा कर झुलसी महिला और उसके बेटा को तत्काल ईलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक ईलाज शुरू कर दी। लेकिन स्थिति को गंभीर देखते हुए तत्काल उसे बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे गोरखपुर लेकर पहुंचे। जहां मेडिकल कॉलेज में ईलाज के दौरान दोनो मां बेटा की मौत हो गई। 

इस घटना के बाद परिजन शव लेकर भोरे पहुंचे। जहां पुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करा कर शव परिजनों को पुलिस ने सौप दिया है। बताया जाता है की मृतका के पति पेशे से सेल्ट्रिंग मिस्त्री का काम करते है। वर्ष 2009 में उसकी शादी हुई था। शादी के बाद पांच बच्चो का जन्म हुआ। जिसमे मृतक गुलशन सबसे छोटा है। वही इस हादसे के बाद परिजनो में कोहराम मच गया है। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News