बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

माता बनी कुमाताः मासूम ने भुगता पारिवारिक विवाद का खौफनाक अंजाम, बड़ी मां ने शरीर पर फेंका खौलता तेल, बुरी तरह जला बच्चा

माता बनी कुमाताः मासूम ने भुगता पारिवारिक विवाद का खौफनाक अंजाम, बड़ी मां ने शरीर पर फेंका खौलता तेल, बुरी तरह जला बच्चा

BETTIAH: मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के वार्ड नम्बर चार में कलयुगी बड़ी मां ने अपने देवर के 9 वर्षीय बेटे आनंद कुमार पर खौलता हुआ तेल फेंक कर रिश्तो को कलंकित कर दिया है। आनन फानन मे पीड़ित बालक को इलाज के लिए मझौलिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

इस मामले में आनंद की मां गीता देवी और पिता सनोज साह थाना में एक आवेदन देकर प्राथिमिकी दर्ज कराई है। पिता सनोज कुमार ने बताया कि करीब 6 महीने पहले हमारे घर में भाई-भाई के बीच ही विवाद हुआ था। उसी वक्त आवेश में आकर आनंद की बड़ी मां ने सनोज को धमकी दी थी कि तुम्हारे बेटे के साथ कुछ बुरा किया जाएगा। बीते दिनों तक सबकुछ ठीक रहा। रविवार को अचानक ही बड़ी मां खौलता तेल लेकर आनंद के पास आई, और इससे पहले की वह कुछ समझ पाता, उसपर खौलता तेल फेंककर कलयुगी मां फरार हो गई। जिसके बाद आनंद वहीं पर तड़पने और बिलखने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर दंपति पहुंचे तो उसकी हालत देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

फिलहाल बच्चे की मरहम पट्टी की गई है, मगर मासूम का शरीर बुरी तरह से जल गया है। साथ ही कई जगहों से चमड़ी भी अलग हो गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि कांड संख्या 376/2021 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। वहीं अनुसंधानकर्ता राजेंद्र यादव ने बताया कि आवेदन के आलोक में केस डायरी लिखी जा रही है। वरीय अधिकारी द्वारा सुपर विजन किया जाएगा। निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Suggested News