बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पांच माह की बेटी को छोड़कर मां ने की आत्महत्या, सामने आया यह बड़ा कारण

पांच माह की बेटी को छोड़कर मां ने की आत्महत्या, सामने आया यह बड़ा कारण

DESK : पांच माह की बच्ची को छोड़कर एक विवाहिता को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ गया। मामला हरियाणा से जुड़ा हुआ है। जहां पानीपत जिले के समालखा कस्बे की आदर्श कॉलोनी में रहनेवाली 22 साल की आरती ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। 

दहेज बनी वजह 

आत्महत्या  की वजह दहेज को बताया जा रहा है। बताया गया कि आरती की शादी डेढ़ साल पहले सोनीपत के गांव फरमाणा निवासी आकाश के साथ हुई थी। आरती के मामा की मानें तो शादी में अपने हिसाब से ज्यादा ही खर्च किया था। लेकिन, ससुराल जनों ने करीब एक वर्ष बाद से ही उसके साथ दहेज के लिए मारपीट करनी शुरू कर दिया गया। वे उससे 5 लाख रुपए की मांग करने लगे।

करीब 2 माह पहले आरती प्रताड़ना से परेशान हो गई। जिसके चलते उसे मायका ले आए थे। मायका लाने के बाद भी ससुरालियों के ताने निरंतर जारी थे। इन सब से परेशान होकर आरती ने सोमवार सुबह सल्फास निगल लिया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां देर रात 12 बजे बाद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

शव को पानीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया। मंगलवार को परिजनों के बयानों के आधार पर समालखा थाना पुलिस ने पति, सास, ननंदों समेत ससुराल के 7 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुट गई है।


Suggested News