बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दूध लेने जा रहे मां-बेटी को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, महिला की मौत, बेटी की हालत चिंताजनक

दूध लेने जा रहे मां-बेटी को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, महिला की मौत, बेटी की हालत चिंताजनक

Lakhisarai : पहाड़पुर एनएच 80 पर गुरुवार के शाम अज्ञात वाहन के टक्कर से गंभीर रूप घायल 48 वर्षीय महिला रजनी देवी की मौत शुक्रवार को लखीसराय निजी अस्पताल में मौत हो गयी। हादसे के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार बड़हिया  थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी मृतक महिला रजनी देवी पति योगिन्द्र प्रसाद अपनी 13 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी के साथ पहाड़पुर स्थित दूध समिति दूध लाने जा रही थी इसी बीच सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारते हुए वाहन चालक वाहन लेकर फ़ार हो गया। हादसे में महिला व उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों के मदद से दोनो घायल को इलाज के लिए लखीसराय के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

शुक्रवार को इलाज के क्रम महिला रजनी देवी की मौत हो गयी। वहीं आरती कुमारी का हालत नाजुक बताया जा रहा है।हादसे के बाद से ही मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के सूचना मिलने के बाद लखीसराय थाना के पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय भेज दिया गया।

Suggested News