बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में आपसी विवाद में हुए मारपीट में माँ बेटी हुई जख्मी, परिजनों ने दुष्कर्म का लगाया आरोप

गया में आपसी विवाद में हुए मारपीट में माँ बेटी हुई जख्मी, परिजनों ने दुष्कर्म का लगाया आरोप

GAYA : जिला के स्थित टनकुप्पा थाना क्षेत्र के सबलचक गांव में आपसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस घटना मे एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर मे घुसकर मारपीट कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से मां, बेटी बुरी तरह घायल हो गई है। घायल व्यक्तियों का इलाज चिकित्सा पीएचसी टनकुप्पा में किया जा रहा है। 

घायल महिला के पति मनोज कुमार ने बताया की गुरुवार की सुबह मैं घर पर नही था। सुबह छह बजे गांव के अजय यादव, रौशन कुमार, विजय यादव, सुनीता देवी सभी मिलकर घर मे घुस कर हमारे परिवार को मारपीट किया। साथ ही गले मे पहना सोने का चेन छीन लिया। वहीं अजय यादव ने हमारी पत्नी के प्राइवेट अंग को पकड़कर अभद्र व्यवहार किया। मारपीट में उषा देवी, अंजली कुमारी को चोट आई है। जिसकी चिकित्सा पीएचसी में की जा रही है। 

घटना से सम्बंधित टनकुप्पा थाना में मामला दर्ज करने के लिए उषा देवी के फर्द ब्यान पर आवेदन दिया गया है। उषा देवी ने टनकुपा थाने की पुलिस से न्याय की गुहार लगाया है। साथ ही महिला के प्राइवेट अंग से खिलवाड़ करने के जुर्म में कार्रवाई करने की मांग की है।

गया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News