बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रेमी संग फरार हुई पांच बच्चों की माँ, जाते जाते पति को कर गयी कंगाल, जानिए क्या है पूरा मामला

प्रेमी संग फरार हुई पांच बच्चों की माँ, जाते जाते पति को कर गयी कंगाल, जानिए क्या है पूरा मामला

GOPALGANJ : बरौली थाना क्षेत्र के बड़का बढेयां गांव निवासी पांच बच्चों की मां की अपने पांच बच्चो को लेकर प्रेमी के साथ फ़रार होने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला के पति टुनटुन दास ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

दरअसल पीड़ित टुनटुन दास ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2006 में सड़ार गांव निवासी गौरी से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इस बीच 5 बच्चों का जन्म हुआ। शादी के 3 साल बाद टुनटुन दास अपनी पत्नी को लेकर गुजरात के अहमदाबाद चला गया। जहां पहले से ही वह  फैक्ट्री में काम करता था। वही पत्नी भी कुछ दिन के बाद सब्जी बेचकर पति के हाथ को मजबूत कर रही थी। इसी बीच उसका संबंध किसी गैर मर्द से हो गया। पीड़ित दिन भर फैक्ट्री में रहता और उसकी पत्नी गैर मर्द से बात करती। उसे शक तब हुआ जब फोन आने पर मर्द के आवाज सुन उसका प्रेमी फोन काट देता। इसको लेकर कई बार झगड़े भी हुए। 

टुनटुन  दास का आरोप है कि उसकी पत्नी घर जाने के बात कह कर घर से निकली और किसी और के साथ भाग गई। उसने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद में कई लोगों से करीब 2 लाख उधार लिए। इसके बाद गोपालगंज में भी उसके नाम पर उधार लिया। कुल चार लाख का कर्ज और गहने लेकर फरार हो गई। कर्जदाता उसे परेशान करने लगे। अब उसके पास कुछ भी नही है। कुछ दिन पहले पत्नी ने फोन कर उसे वहां से हट जाने के लिए कहा। लेकिन यह नही बताई की वह कहाँ है। फिलहाल  टुनटुन दास ने बरौली थाना में  लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। टुनटुन दास बीते दिनों को याद कर फफक पड़ता है। साथ ही उसके बच्चे की यादें आती है। आखिर किस हालात में उसके बच्चे होंगे। लेकिन पत्नी अब दुबारा उससे संपर्क करने की कोशिश नहीं की। टुनटुन दास ने बताया कि अब दुबारा मेरी पत्नी आएगी तो मैं उसे नहीं रखूंगा।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News