बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पति के दोस्त पर आया चार बच्चों की मां का दिल, प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी, पति पर लगाया गंभीर आरोप

 पति के दोस्त पर आया चार बच्चों की मां का दिल, प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी, पति पर लगाया गंभीर आरोप

DESK: एक शादीशुदा महिला और चार बच्चों की मां अपने पति के दोस्त को ही दिल दे बैठी। दोनों में प्रेम बढ़ने लगा और फिर दोनों का प्यार इस कदर परवाना चढ़ा की चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ ही फरार हो गई। वहीं फरार महिला ने अपने पति के ऊपर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। साथ ही महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर भी अड़ी है।

दरअसल, यह मामला यूपी के मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र का है। जहां रहने वाली एक महिला बिलारी तहसील पहुंची और अपने पति को तलाक देने की बात कही। वहीं इसकी जानकारी मिलने पर पति भी मौके पर पहुंचा। दोनों के बीच तलाक में होने वाले खर्चे को लेकर दोनों पति पत्नी में जमकर लड़ाई भी हुई। वहीं इस दौरान बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र का रहने वाला महिला का प्रेमी भी मौके पर पहुंच गया। फिर तीनों के बीच जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। महिला अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है लेकिन पति उसी के साथ रहने की जिद कर रहा है, लेकिन महिला इसके लिए राजी नहीं है, वह प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी है।

जानकारी अनुसार महिला का पति मुरादाबाद की एक फैक्ट्री में मजदूर का काम करता है। उसी जगह उसकी पत्नी का प्रेमी और दोस्त भी काम करता था। इसके बाद पति अपने दोस्त को घर लाया, जिसके बाद से महिला के पति का दोस्त अक्सर उसके घर पर आने जाने लगा। इस दौरान पति के दोस्त और पत्नी में प्रेम प्रसंग चालू हो गया। वहीं अब मामला सामने आने के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी तो वहीं महिला का पति उसके साथ रहने की जिद कर रहा है।

वहीं इस मामले में महिला के पति ने कुंदरकी थाने में अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया, लेकिन यहां मामला सुलझ नहीं सका। महिला का कहना है कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। आगे की जिंदगी वह अपने प्रेमी के साथ जीना चाहती है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से अब तक वह पत्नी का पूरा फर्ज निभाती रही लेकिन उसे कभी पति का सुख नहीं मिला। महिला का कहना है कि, वह खुद मेहनत कर अपना घर चलाती है।

Suggested News