मोतिहारी... जिले के डीएम शुक्रवार की देर रात शहर में निकले और कड़कड़ाती ठंड में गरीबों और असहाय को राहत पहुंचाई। डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने गरीब और असहायों को कड़कड़ाती ठंड में कंबल ओढ़ाया। ठंड में कंपकपाते रिक्शा चालक, वृद्ध, भिक्षु को कंबल बाटने के साथ हाल-चाल जाना। वहीं रैन बसेरा का निरीक्षण कर पदाधिकारियों से आगे भी संचालित रखने को कहा है।
डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने शहर में कड़ाके की ठंड में कंपकपाते दर्जनों बेसहाराें के लिए मसीहा बन कर आए और शहर के थाना चौक, चरखा चौक, स्टेशन, जानपुल, ज्ञान बाबू चौक, गांधी चौक, छतौनी चौक, गरीब, असहाय लोगों में कंबल वितरण किया।
वितरण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सदर सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।