बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी डीएम की बड़ी कार्रवाई, दुर्गा पूजा में ड्यूटी से गायब अधिकारियों के वेतन पर लगायी रोक

मोतिहारी डीएम की बड़ी कार्रवाई, दुर्गा पूजा में ड्यूटी से गायब अधिकारियों के वेतन पर लगायी रोक

MOTIHARI : नवरात्रि में मोतिहारी डीएम की ओर से बड़ी कार्रवाई की गयी है। बिना सूचना के दुर्गापूजा में प्रतिनियुक्त स्थल से गायब रहने वाले पदाधिकारियो का वेतन बंद करते हुए 24 घंटा में स्पष्टीकरण की मांग किया है। 13 अक्टूबर को निरीक्षण के क्रम में भिन्न भिन्न पूजा नियंत्रण कक्ष से अनुपस्थित पाए गए पदाधिकारियो पर कार्रवाई की गई है। डीएम की इस कार्रवाई से डियूटी से फरार कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

बताते चलें की डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बड़ी करते हुए 45 पदाधिकारियो का वेतन बंद करने का आदेश जारी किया है। साथ ही 24 घंटा में स्पष्टीकरण का मांग किया गया है। सभी पदाधिकारियो को दुर्गापूजा के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं के भीड़ को नियंत्रित करने व सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था।

बुधवार को निरीक्षण में सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा कोषांग,सहायक अभियंता लोक अभियंत्रण विभाग सहित 40 पदधिकारी प्रतिनियुक्त स्थल सेअनुपस्थिय पाए गए। डीएम ने स्पष्टीकरण पत्र में बताया है कि प्रतिनियुक्त स्थल से बिना सूचना से गायब रहना घोर लापरवाही, कार्य में शिथिलता और अकर्णमयता का घोतक है।संतोषजनक स्पष्टीकरण का जबाब नही मिलने पर अगले आदेश तक अनुपस्थित सभी पदाधिकारियो के वेतन पर रोक लगाया गया है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News