बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

क्राइम से कराहता मोतिहारी! पुलिसिया खौफ खत्म तो जून-जुलाई महीने में अपराधियों ने मचाया तांडव, हत्या-लूट की वारदात से सहमे लोग

क्राइम से कराहता मोतिहारी! पुलिसिया खौफ खत्म तो जून-जुलाई महीने में अपराधियों ने मचाया तांडव, हत्या-लूट की वारदात से सहमे लोग

MOTIHARI: वैसे तो पूरे बिहार में पुलिस का इकबाल घटा और अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। लेकिन मोतिहारी जिले में तो अपराधी के मन में पुलिस का खौफ पूरी तरह से खत्म हो गया है।तभी तो अपराधी जब और जहां चाह रहे घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो जा रहे। सिर्फ जुलाई महीने में अपराधियों ने दिनदहाड़े कई बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। दो दिन पहले जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता की दिनदहाड़े गोली मार करकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर अपराधी आराम से फरार हो गये।इसके अलावे न सिर्फ जिला मुख्यालय बल्कि अन्य जगहों पर भी आपराधिक घटनायें घटी है। हालांकि मोतिहारी पुलिस कई केसों में खुलासे का दावा भी किया है। 

जुलाई में अबतक हुई हत्या, एक नजर में... 

6 जुलाई 2022 को कोटवा थाना क्षेत्र के बनबिरवा गांव में दो सगे भाइयों अमित रंजन व सुमित रंजन को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 7 जुलाई को आदापुर थाना क्षेत्र में राजा राम की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। 11 जुलाई को पहाड़पुर थाना क्षेत्र में हरसिद्धि के युवक अरमान आलम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 14 जुलाई को मेहसी में केसरिया के युवक अखिलेश कुमार की हत्या कर दी गई थी। इन हत्याओं की गुत्थी सुलझाने में पुलिस लगी ही थी कि 21 जुलाई को कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में मंदिर के संरक्षक सुरेश मस्तान की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया।

जून महीने में हुई कुछ घटनायें

1 जून 2022 को शिकारगंज थाना क्षेत्र में अविनाश कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड में कई आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 5 जून को बंजरिया थाना क्षेत्र के खंडवा पुल के समीप अपराधियों ने रामचंद्र महतो की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 8 जून को घोड़ासहन के कदमवा गांव निवासी एयर फोर्स जवान की पत्नी माधुरी कुमारी की अपराधियों ने चाकू गोदकर हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उक्त मामले में एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। लखौरा में 9 जून को एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने नदी किनारे से बरामद किया था। महिला का सर शरीर से अलग कर दिया गया था.11 जून 2022 को पताही के चंद्रदेव सिंह की कुदाल से गला काटकर हत्या किया किया गया. 16 जून को मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर रमना मोहल्ला में अपराधियों ने अमित कुमार जायसवाल की गोली मारने के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दिया.मामले में दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।19 जून को दरपा थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई। 20 जून 2022 को पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में ओमप्रकाश कुमार उर्फ भूलन की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। 22 जून 2022 को छतौनी थाना क्षेत्र में शेख जावेद की चाकू गोदकर हत्या किया गया. 24 जून को नगर थाना क्षेत्र में एसएच 42 पर चिरैया थाना क्षेत्र के हार्डवेयर व्यवसायी नथूनी साह की गोली मारकर हत्या। इसी दिन मिस्कॉट के गोलू खान की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। 

वहीं, मोतिहारी पुलिस का दावा है कि अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आपरादिक घटनाओं में शामिल अपराधियों व आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। 


Suggested News