बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी के बाद बक्सर में महिला के साथ गैंग रेप, होटल के एक कमरे में तीन लोगों ने किया दुष्कर्म

मोतिहारी के बाद बक्सर में महिला के साथ गैंग रेप, होटल के एक कमरे में तीन लोगों ने किया दुष्कर्म

 BUXAR: मोतिहारी के बाद अब बक्सर में महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई है।बक्सर शहर के विश्वामित्र होटल में बुधवार की रात विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस को घटना की जानकारी ो तब हुई जब महिला गुरुवार की सुबह औद्योगिक थाना पहुंची।इसके बाद पुलिस महकमें में खलबली मच गई।औधोगिक थाने की पुलिस ने महिला को महिला थाना भेजा।पीड़िता का कहना है कि उसे एक युवक बहला-फुसलाकर होटल लाया था।इसके बाद  दो अन्य लोगों ने मिलकर उसके साथ रेप किया।

पति-पत्नी बताकर बुक कराया था होटल

जानकारी के अनुसार युवक अपने आप को आरा का रहने वाला बताते हुए होटल पहुंचा,दोनों पति-पत्नी बताते एक कमरा बुक किया। होटल में युवक ने अपना आइडी भी जमा की। थोड़ी देर बाद होटल में दो और लोग आए। इसके बाद महिला के साथ सभी ने मिलकर दुष्कर्म किया।फिर सभी वहां से भाग गए।

सुबह महिला होटल के रिसेप्शन पर आकर इसकी सूचना दी।होटल प्रबंधन की तरफ से इसकी सूचना औद्योगिक थाना को दी गई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने महिला से पूछताछ कर उसे पुलिस कर्मियों के साथ महिला थाना भेज दिया। 

जानकारी के अनुसार महिला बक्सर की ही रहने वाली है और उसकी शादी यूपी के नरही थाना क्षेत्र में हुई है।महिला का कहना है कि युवक उसे बहला-फुसला कर होटल में ले गया था। इधर, सदर एसडीपीओ ने बताया कि महिला के आरोपों की जांच चल रही है।

Suggested News