बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी की दीवाली में जले घर, दो दर्जन से अधिक घरों को नुकसान, ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया काबू

मोतिहारी की दीवाली में जले घर, दो दर्जन से अधिक घरों को नुकसान, ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया काबू

मोतिहारी... जिले में दीपावली की रात आग लगने के दो दर्जन से अधिक मामले सामने आए हैं। इसमें कई घर जलकर राख हो गए। जिला के मधुबन, रामपुर खजुरिया, घोड़ासहन, पकड़ीदयाल में आग लगने की घटना सामने आई है। इन सभी जगहों पर घरों में लगी आग की घटना में लाखों का नुकसान हो गया है। हालाकि ग्रामीणों व फायर बिग्रेड के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

जिला के अलग-अलग जगहों पर दीपावली की रात अचानक आग लगने से दो दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गया। डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के रामपुर खजुरिया में आग लगने से आधा दर्जन घरों में आग लग गई तो पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के बड़कागांव व अजगरवा में लगभग एक दर्जन घर आग की चपेट में आ गए। 


जिला के मधुबन थाना क्षेत्र के चक चैहानी गांव में दीपावली के संध्या आग लगने से अनिल साहनी, अशोक सहनी सहित आधा दर्जन घर जलकर राख हो गया। घोड़ासहन के श्रीपुर कस्वा गांव में आग लगने से आधा दर्जन घर सहित मवेशी भी जलने की सूचना है।


Suggested News