बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व मंत्री सह गांधी संग्रहालय के सचिव पर मुकदमा, ऐतिहासिक स्थल से हरा पेड़ काटकर बेंचने का आरोप

पूर्व मंत्री सह गांधी संग्रहालय के सचिव पर मुकदमा, ऐतिहासिक स्थल से हरा पेड़ काटकर बेंचने का आरोप

MOTIHARi: बिहार के एक पूर्व मंत्री पर थाने में केस किया गया है।पूर्व मंत्री सह मोतिहारी गांधी संग्रहालय के सचिव वृजकिशोर सिंह समेत अन्य पर हरे पेड़ को कटकर बिक्री करने का आरोप है।मामले के खुलासे के बाद वन विभाग ने मोतिहारी नगर थाने में केस दर्ज करा दिया है।

मोतिहारी वन प्रमंडल के फॉरेस्टर की तरफ से दिए गए आवेदन में आरोप लगाया है कि गांधी संग्रहालय में बिना अनुमति के चुपके 2 वृक्षों को काटकर ले जाया जा रहा था।इसके बाद विन विभाग ने जब जांच की तो बिना परमिशन के ही संग्रहालय के सचिव की मिलीभगत से अवैध रूप से काटा गया था।पूछताछ में पता चला कि गांधी संग्रहालय के सचिव ने ही पेड़ काटने की अनुमति दी थी।

फॉरेस्टर के आवेदन पर मोतिहारी नगर थाना में पूर्व मंत्री समेत तीन अन्य पर केस दर्ज किया गया है।अब पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है।यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

Suggested News