बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने 8 को रौंदा, 2 की मौके पर मौत 3 की हालत गंभीर

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने 8 को रौंदा, 2 की मौके पर मौत 3 की हालत गंभीर

Motihari : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने सड़क किनारे खड़े 8 लोगो को रौंदा डाला है। इस घटना में जहां दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है वहीं तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। जिन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के एनएच 28 पर कोटवा थाना के राजापुर मठिया गांव के समीप एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचल दिया। इस घटना में जहां एक वर्षीय बच्चे सहित दो  मौत हो गयी। वहीं छह लोग घायल हो गये। 

घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

इधर घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और एनएच को जाम कर दिया। वहीं एंबुलेश को भी ग्रामीणों द्वारा पकड़ लिया गया है। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को शांत कराने और मामले की जांच में जुटी है।  

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट


Suggested News